Hindi NewsNationalAjit Pawar Plane Crash Funeral Photos; Baramati Airport | Sharad Pawar Raj Thackerayअजित के प्लेन क्रैश से अंतिम संस्कार तक 42 PHOTOS: आखिरी यात्रा में हजारों लोग पहुंचे, कई रोते नजर आए; प्लेन हवा में ही पलटता हुआ दिखाबारामती/मुंबई 1 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती एयरपोर्ट के पास प्लेन हादसे में मौत हो गई। लैंडिंग से पहले उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया और आग लग गई।प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। अजित के शव की पहचान उनकी घड़ी से हुई। बाकी लोगों को सिटिंग और कपड़ों से पहचाना गया। लैंडिंग के पहले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि प्लेन हवा में ही पलट रहा है।आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके पैतृक गांव कोटवाड़ी से आखिरी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।अंतिम संस्कार की 9 तस्वीरें…अजित पवार को बेटे पार्थ और जय ने मुखाग्नि दी।अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्थिव शरीर पर गंगाजल अर्पित किया।अजीत पवार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान लाया गया।अजित पवार को राजकीय सम्मान दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर पर लिपटा राष्ट्रीय ध्वज बेटे जय पवार को सौंपा गया।अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने पार्थिव शरीर पर गंगाजल डाला।केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ सिंदे ने श्रद्धांजलि दी।अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और चचेरी बहन और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले सांत्वना देते हुए।अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शरद पवार और राज ठाकरे विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे। अजित, शरद पवार के भतीजे थे।अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे।अंतिम यात्रा की 5 तस्वीरें…अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है। हजारों की भीड़ साथ चल रही हैं।अजित पवार की अंतिम यात्रा में समर्थक ‘अजित पवार अमर रहें’ के नारे लगाए।अजीत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच रहे हैं।अजित पवार को अंतिम विदाई देते भावुक होते दिखे समर्थक।विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज में तैयारियां पूरी की जा रही है। यहां अजित पवार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।सुबह पार्थिव शरीर घर लाया गया, 4 तस्वीरें…अजीत पवार का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह उनके काटेवाड़ी स्थित आवास पर लाया गया।अजीत पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अजीत पवार के बेटे जय पवार काटेवाड़ी स्थित आवास पर पहुंचे।अजित पवार के बारामती स्थित घर पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।प्लेन क्रैश की 5 तस्वीरें…बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई। प्लेन तेजी से गिरता नजर आया।CCTV में प्लेन क्रैश बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश में रनवे से पहले गिरता है। इसके बाद प्लेन में ब्लास्ट के साथ आग लग जाती है।क्रैश के बाद प्लेन के हिस्से दूर तक बिखर गए। जहां क्रैश हुआ वहां आग लग गई। कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।क्रैश हुआ प्लेन मिड साइज बिजनेस चार्टर्ड जेट Learjet-45 है। जो मुंबई से बारामती के लिए उड़ा था।प्लेन में आग लगने से शव बुरी तरह से जल गए थे। उन्हें पहचानना मुश्किल था। अजित पवार के शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से हुई।रेस्क्यू की 5 तस्वीरें...क्रैश के बाद लगी आग में पूरा प्लेन जल गया। केवल टेल वाला हिस्सा बचा।क्रैश की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। प्लेन में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया।प्लेन में लगी आग बुझने के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शवों को ढूंढा गया।रेस्क्यू टीम ने मलबे में पड़े शवों को बाहर निकाला। उन्हें कपड़े से ढंका और बारामती के सरकारी अस्पताल ले गए।प्लेन से बरामद अजित पवार का सामान। इसमें सरकारी दस्तावेज नजर आए।प्लेन के मलबे की 4 तस्वीरें…विमान के मलबे को देखते लोग और पुलिसकर्मी। प्लेन का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया।प्लेन के टुकड़े दूर तक बिखरे नजर आए। केवल टेल वाला हिस्सा ही बचा।प्लेन के इंजन का हिस्सा दूर जाकर गिरा। ये प्लेन ट्विन इंजन वाला था।जहां क्रैश हुआ वहां पर पुलिस की तैनाती की गई।अस्पताल की 6 तस्वीरें...बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अजित पवार के समर्थक जुटे।लोकसभा सांसद और अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले दुखी नजर आईं।सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की।अजित पवार के चाचा शरद पवार हेलिकॉप्टर से बारामती पहुंचे। उन्होंने कहा है प्लेन क्रैश हादसा है। इसमें कोई साजिश नहीं।विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज में अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया। इस दौरान कॉलेज में हजारों लोग जुटे।अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार बुधवार शाम को विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज आईं। इस दौरान परिवार के और भी लोग मौजूद रहे।अजित के परिवार-समर्थक भावुक, 2 तस्वीरेंमुंबई में NCP ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता अजित पवार की मौत पर रोते नजर आए।मुंबई में NCP नेता सरोज अहिरे मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं।क्रू-मेंबर प्रीति, पायलट शांभवी के घर की तस्वीरेंक्रैश में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हुई है। उनका परिवार मुंबई में रहता है। घटना की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया।पायलट शांभवी पाठक की इस हादसे में मौत हुई है। उनकी दादी मीरा पाठक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहती हैं। पोती के निधन की खबर सुनकर वे रोने लग