country
AR
अजित पवार का पार्थिव शरीर घर लाया गया:अंतिम यात्रा कुछ देर में, शाह पहुंचेंगे; कल प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी CM का निधन हुआ
['एज', 'स', 'इनप ट क', 'स थ म ग श फल ल', 'और सच न ग ड कर']
देश | दैनिक भास्कर
Hindi NewsNationalAjit Pawar Funeral LIVE Photos Update; Devendra Fadnavis Sharad Pawar PM Modi Eknath Shinde NCP BJP | Baramati Plane Crashअजित पवार का अंतिम संस्कार, पत्नी ने गंगाजल चढ़ाया: बेटों ने मुखाग्नि दी, गन सैल्यूट दिया गया; शाह और शरद पवार मौजूद रहेबारामती/मुंबई/नई दिल्ली 1 घंटे पहले लेखक: एजेंसी इनपुट के साथ मंगेश फल्ले और सचिन गाडेकरकॉपी लिंकअजित पवार के दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हो गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी।पत्नी सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे। बारामती में देर रात से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के वक्त कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई।समर्थक बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस से पहुंचे। अंतिम यात्रा में एक से दो किमी तक तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे।पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट के पास सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ था। वे 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ था।हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।अंतिम संस्कार की फोटोजअजित पवार को बेटे पार्थ और जय ने मुखाग्नि दी।अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्थिव शरीर पर गंगाजल अर्पित किया।अजीत पवार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान लाया गया।अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शरद पवार और राज ठाकरे विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे। अजित, शरद पवार के भतीजे थे।अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे।अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है। हजारों की भीड़ साथ चल रही हैं।कैसे क्रैश हुआ पवार का प्लेन, 7 पॉइंट्स में समझें…बारामती एयरफील्ड अनकंट्रोल्ड है, यानी यहां ATC की जगह फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक की जानकारी देते हैं। विमान ने सुबह 8:18 बजे बारामती से पहली बार संपर्क किया। विमान का अगला कॉल लैंडिंग साइट से 30 नॉटिकल माइल (NM) यानी करीब 55 किमी की दूरी पर किया गया।पुणे अप्रोच ने विमान को बारामती के लिए रिलीज कर दिया और विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशन यानी VMC में पायलट की मर्जी से उतरने की सलाह दी। यानी अगर पायलट को मौसम ठीक लग रहा है और लैंडिंग साइट दिखाई दे रही है तो वो बिना किसी एडवांस लैंडिंग टूल की मदद से जेट लैंड करवा सकता है।इसके बाद पायलट ने हवा और विजिबिलिटी के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि हवा शांत है और विजिबिलिटी लगभग 3000 मीटर है। विमान ने रनवे 11 पर फाइनल अप्रोच की रिपोर्ट दी, लेकिन बताया कि रनवे नजर नहीं आ रहा।इसके बाद विमान लैंड करने के बजाय हवा में चक्कर लगाने लगा। थोड़ी देर बाद क्रू ने बताया कि वे फिर से रनवे 11 के फाइनल अप्रोच पर हैं। उनसे पूछा गया कि रनवे दिख रहा है या नहीं। क्रू ने जवाब दिया कि रनवे फिलहाल नजर में नहीं है, लेकिन जैसे ही रनवे दिखेगा, वे बताएंगे। कुछ सेकेंड बाद क्रू ने रिपोर्ट किया कि रनवे अब नजर में है।विमान को सुबह 8:43 बजे रनवे 11 पर लैंड करने की अनुमति दी गई, लेकिन विमान ने लैंडिंग क्लियरेंस का रीडबैक नहीं दिया गया। सुबह 8:44 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास आग की लपटें देखीं।इसके तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज को घटनास्थल भेजा गया। विमान का मलबा रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास, रनवे के 50 मीटर दूर बाईं तरफ पाया गया। इस हादसे की जांच अब AAIB यानी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ने अपने हाथ में ले ली है।महाराष्ट्र डिप्टी सीएम प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ'पापा अजित पवार के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी': केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; यूपी के जौनपुर की रहने वाली थींहादसे के वक्त टीवी देख रही थीं अजित की मां: मौत की खबर ना मिले इसलिए स्टाफ ने टीवी केबल काटा, मोबाइल फ्लाइट मोड पर डालाशरद पवार बोले- अजित की मौत दुर्घटना, राजनीति ना करें: ममता ने कहा- वे शरद की NCP में वापसी करने वाले थे, हादसे की न्यायिक जांच होअजित पवार लियरजेट–45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुएअजित पवार के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….