उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे कर चुके हैं। जहां सितंबर 2021 में शाह ने जबलपुर में शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस में षिरकत की थी, वहीं नवंबर में नरेन्द्र मोदी राजधानी भोपाल में बिरसा मुंडा के जनम दिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए थे। इसके अतिरिक्त पिछले माह 22 तारीख को अपने भोपाल दौरे में अमित शाह ने न केवल तेंदु पत्ता संग्राहकों के सम्मेलन को संबोधित किया था वरन उनकी उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने का ऐलान भी किया था। मगर, सिवनी हत्याकांड के बाद जिस तरह आदिवासी समाज में तेजी से गोलबंदी हो रही है, उसके बाद भाजपा के लिए इस वर्ग को साधना एक बड़ी चुनौती हो सकता है। बताते चलें कि आदिवासी विकास खंड कुरई के सिमरिया…