None
HR
PM मोदी का युवाओं को बड़ा संदेश! बोले- ‘शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट’, मेहनत और धैर्य से बनाएं अपना भविष्य
['Rashmi Repoter']
Sanjeevni Today
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को युवाओं और खासकर Gen-Z को सफलता के रास्ते में शॉर्टकट से बचने की सलाह दी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया, रील्स और इन्फ्लुएंसर्स का युवाओं पर गहरा प्रभाव है। ऐसे समय में जरूरी है कि युवा तुरंत सफलता पाने की कोशिश के बजाय धैर्य, मेहनत और निरंतर सीखने पर ध्यान दें। पीएम मोदी ने युवाओं को लक्ष्य तय करने के तरीके पर भी विचार करने की सलाह दी। उनका जोर इस बात पर रहा कि केवल कुछ बनने या हासिल करने की इच्छा रखने के बजाय व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि वह समाज और देश के लिए क्या योगदान दे सकता है। पीएम मोदी की इस अपील का सार यही रहा कि तुरंत सफलता की चाह में शॉर्टकट अपनाने के बजाय मेहनत, धैर्य और निरंतर सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। रील्स और सोशल मीडिया के दौर…