None
IT
असली कहानी पर बनी 10 एपिसोड्स वाली दमदार सीरीज, थ्रिलर देख हिल जाएगा माथा, IMDb रेटिंग 9.2
[]
Digit.in
ओटीटी पर ऐसी कई वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने अपनी शानदार कहानी और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। कुछ शोज ने पारिवारिक और हल्के-फुल्के अंदाज से लोगों को जोड़ा, तो कुछ ने सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियों से सभी को चौंका दिया। आज हम ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने रिलीज होते ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और इसके मुख्य अभिनेता प्रतीक गांधी रातोंरात चर्चा में आ गए थे। यह सीरीज है ‘स्कैम 1992’, जिसे आज भी भारत की बेहतरीन वेब सीरीज में गिना जाता है।Survey✅ Thank you for completing the survey!
घोटाले पर आधारित है सीरीजहंसल मेहता के निर्देशन में बनी ‘स्कैम 1992’ देश के चर्चित शेयर बाजार घोटाले की कहानी को पर्दे पर पेश करती है। इसमें प्रतीक गांधी ने चर्चित स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया है। उनके अलावा श्रेया धन्वंतरी, हेमंत खेर और शादाब खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सीरीज 1992 में सामने आए उस वित्तीय घोटाले की कहानी दिखाती है, जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। इसमें एक साधारण परिवार से निकले हर्षद मेहता के शेयर बाजार में तेजी से उभरने और फिर ‘बिग बुल’ बनने तक के सफर को वास्तविक घटनाओं के आधार पर दिखाया गया है।IMDb पर फाड़ू रेटिंगअगर आपने अब तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो इसे SonyLIV पर स्ट्रीम किया जा सकता है। रिलीज के कई साल बाद भी ‘स्कैम 1992’ को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में शामिल किया जाता है। IMDb पर इसे 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है। यह स्कोर दर्शकों की वोटिंग पर आधारित होता है, जो इसकी लोकप्रियता और पसंद को दर्शाता है।क्या है सीरीज की कहानीकहानी की शुरुआत हर्षद मेहता के संघर्षपूर्ण जीवन से होती है। उनके पिता कपड़ों का कारोबार करते थे, लेकिन कारोबार ठप होने के बाद परिवार आर्थिक तंगी का सामना करने लगता है। हालात बदलने के लिए हर्षद शेयर बाजार की दुनिया में कदम रखते हैं और धीरे-धीरे अपने अलग अंदाज से पहचान बनाने लगते हैं। जोखिम उठाने की सोच के साथ वह बाजार में तेजी से आगे बढ़ते हैं और अपने भाई के साथ मिलकर अपनी कंपनी भी शुरू करते हैं।समय के साथ बैंकिंग सिस्टम और मनी मार्केट में उनकी पकड़ मजबूत होती जाती है, लेकिन इसी दौरान एक पत्रकार उनकी गतिविधियों की जांच शुरू करती है। इसके बाद ऐसा खुलासा होता है, जिससे देश के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक का पर्दाफाश हो जाता है।हंसल मेहता ने पूरी कहानी को बेहद प्रभावशाली और रोचक अंदाज में पेश किया है। यही वजह है कि सीरीज का हर एपिसोड दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखता है और आखिर तक बांधे रखने में सफल रहता है।यह भी पढ़ें: 20000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, Motorola का लेटेस्ट फोन भी लिस्ट में