None
IT
TRAI ने एक बार फिर से पेश किया MyCall app..नए नए फीचर्स के साथ अब कॉल क्वालिटी होगी पहले से बेहतर
[]
Digit.in
क्या कॉल के दौरान आपको भी कॉल कट जाने की समस्या से जूझना पड़ता है, कभी कभी ऐसा भी होता है कि कॉल चल रही होती है, लेकिन आपको आवाज ठीक से सुनाई नहीं देती है।, नेटवर्क के बार बार चले जाने की समस्या भी आपको परेशान कर देती है। ये सभी शिकायत हर एक मोबाइल इस्तेमाल करने वाले की होती ही है। अभी तक के लिए इस समस्या से निपटने का कोई सीधा तरीका नहीं था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एकदम नए MyCall App में TRAI की ओर से इस समस्या को दूर किए जाने का प्रयास किया गया है। असल में, TRAI की ओर से इस एप के एकदम नए वर्जन को पेश किया गया है।Survey✅ Thank you for completing the survey!
अब TRAI के इस एप में क्या मिलेगा?
नए App में एक बड़ा बदलाव यह है कि अब यूजर्स को अब अपनी वॉयस कॉल को 1 से 5 स्टार्स के स्केल में तुरंत ही रेट करने का मौका मिलने वाला है। Call Drops और दूसरी Network से जुड़ी समस्याओं को रिपोर्ट करने का भी मौका मिलने वाला है। इसका मतलब है कि यह अएप आपकी इस समस्याओं का हाल माना जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि कॉल खत्म होने के बाद App खुद Automatic Prompt दिखाएगा, जिससे Feedback देना बेहद आसान हो जाएगा।यह App सिर्फ Network Quality को ही Monitor नहीं करेगा, बल्कि Consumer के नजरिए से Quality of Experience को भी Assess करेगा, यानी सिर्फ Technical Data नहीं, बल्कि आम User को कैसा Experience हुआ, इस नए एप में यह भी देखा जाने वाला है।ग्राहकों की ओर से दिया गया यह फीडबैक कैसे काम आएगा?
TRAI Chairman Anil Kumar Lahoti ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म से मिलने वाला Feedback Telecom Operators को Network Performance और Customer Satisfaction बेहतर करने में एक अहम भूमिका निभाएगा। उनके मुताबिक App के जरिए Users अपनी Feedback History Review कर सकते हैं और Coverage Tests भी Conduct कर सकते हैं, जिससे ऐसे Insights मिलेंगे जो Telecom Companies को Network Gaps पहचानने और Targeted Optimisation करने में मदद करेंगे।कैसे और कहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है एप?
इस नए एप को आप इस समय केवल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही देख सकते हैं, यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही इस समय उपलब्ध है, इसे Google Play Store से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। TRAI Chairman ने खुद सभी Mobile Users से Request की है कि वो MyCall App Download करें और नियमित तौर पर अपनी Feedback Share करते रहें।यह भी पढ़ें: OnePlus Phones पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट..इस दिन शुरू हो रही आजादी की सेल, सस्ते में मिलेंगे फोन