None
IT
Arattai के लिए आया नया Aadhaar Verification Feature..मिलेगा ग्रीन टिक, झटपट कर दें अप्लाई
[]
Digit.in
Fake Accounts और किसी और की पहचान चुराकर मैसेज भेजने की समस्या किसी न किसी रूप में सभी ऐप्स में मिल जाती है, इसे एक बड़ा सिरदर्द भी कहा जा सकता है। Zoho के Instant Messaging App Arattai ने अब इसी समस्या को दूर करने के लिए कुछ अन्य ऐप्स जैसा ही तरीका निकाला है। असल में, जानकारी मिल रही है कि कंपनी की पर से एक लेयर को ऐड किया जा रहा है। इस लेयर को Aadhaar-Enabled Identity Verification के तौर पर देखा जा रहा है। इसका मतलब है कि अब Arattai में भी आपके आधार के साथ आपका वेरीफिकेशन होने वाला है। यह फीचर खासतौर पर Identity Spoofing और Digital Impersonation को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है, इस फीचर की मदद से Arattai भी अब यूजर्स की प्राइवेसी को ज्यादा तवज्जो देने की ओर बढ़ रहा है। इस फीचर को अन्य ऐप्स में आप पहले भी देख चुके हैं।Survey✅ Thank you for completing the survey!
हालांकि, यह फीचर ऑप्शनल है, यानि अगर यूजर अपने आपको वेरीफाई करना चाहते हैं तो आधार कार्ड के साथ कर सकते हैं, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं चाहते हैं तो वह इसे स्किप भी कर सकते हैं। अगर अप वेरीफिकेशन करते हैं तो आपको एक परमानेंट ग्रीन वेरीफिकेशन बैज मिलने वाला है, इसकी मदद से अन्य यूजर्स को पता चलेगा कि आप सही यूजर हैं। इसके अलावा असली और नकली अकाउंट की भी इसी के माध्यम से पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा अगर कोई भी यूजर ऐसा चाहता है कि उसे केवल और केवल वेरीफायड प्रोफाइल से ही मैसेज मिले तो इसके लिए भी ऑप्शन का चुनाव किया जा सकता है।Choose the verification that's right for your profile.
Whether you're an individual, a public figure or an organisation, verification makes trusted connections easier to recognise.
pic.twitter.com/Y4dQYnrgh8 — Arattai (@Arattai) July 29, 2026कहाँ काम आएगा ये फीचर और कैसे इसके लिए आवेदन करें?
कंपनी की मानें तो यह फीचर एंड्रॉयड के अलावा iOS, Windows और Mac, चारों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यूजर्स को अगर इस फीचर का लाभ लेना है तो वह प्रोफाइल सेटिंग में जाकर ‘Get Verified’ ऑप्शन का चुनाव करके इसे एक्सेस कर सकते हैं। इसके बाद Aadhaar App के जरिए पूरी Verification Process को पूरा किया जा सकता है।Privacy को लेकर कंपनी ने ये सब साफ कर दिया है?