इस कदम के साथ अब BSNL देशभर के अपने मोबाइल ग्राहकों को eSIM सेवाएं उपलब्ध करा सकेगा. इस सुविधा के लॉन्च के बाद BSNL यूजर्स बिना फिजिकल SIM कार्ड के 2G, 3G और 4G नेटवर्क सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. BSNL 4G नेटवर्क हुआ लॉन्चइसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 27 सितंबर को BSNL के 4G नेटवर्क की भी शुरुआत की. इस लॉन्च के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपनी स्वदेशी टेलीकॉम तकनीक विकसित की है. BSNL की आने वाली 5G सेवा को Q-5G नाम दिया गया है, जिसमें Q का मतलब Quantum है.