कंपनी ने सोमवार को एक साथ कई नए और मजेदार फीचर्स की घोषणा की है, जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देंगे. अब आप WhatsApp पर लाइव फोटोज को उनके असली रूप में, यानी मोशन और साउंड के साथ, भेज और रिसीव कर पाएंगे. यह फीचर दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम्स के बीच की खाई को पाटता है और फोटो शेयरिंग को और भी मजेदार बनाता है. नए फीचर से, अब आप किसी ग्रुप को उसके किसी सदस्य के नाम से भी सर्च कर सकते हैं. यह फीचर पहले से ही iOS पर उपलब्ध था और अब एंड्रॉयड पर भी आ गया है.