None
IT
YouTube का नया धमाका! ऐड-फ्री वीडियो देखना हुआ सस्ता, Premium Lite भारत में लॉन्च, बस इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन
[]
Digit.in
अब तक, ऐड्स हटाने के लिए YouTube Premium का महंगा सब्सक्रिप्शन ही एकमात्र उपाय था.
लेकिन अब, गूगल ने भारत में अपना एक नया और बेहद सस्ता ‘YouTube Premium Lite’ प्लान लॉन्च कर दिया है.
कंपनी ने घोषणा की कि नया सब्सक्रिप्शन प्लान गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, और अन्य जैसी कैटेगरीज के ‘अधिकांश’ वीडियोज पर ऐड-फ्री प्लेबैक की पेशकश करेगा.
YouTube Premium Lite जैसा कि नाम से ही पता चलता है, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का एक सस्ता वर्जन है.
गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि YouTube Premium Lite अब भारत में उपलब्ध है.