असल में, बबीता जी का किरदार निभाने वाली त्रिधा चौधरी ने रिलीज की तारीख को लेकर एक खुलासा किया है, जिसके बाद मानो सभी आश्रम के नए पार्ट को लेकर सोच विचार करने लगे हैं और चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गरम होने लगा है। आइए जानते हैं कि मीडिया से हुए एक चोटी सी बातचीत में बबीता जी ने आखिरकार आश्रम 4 की रिलीज को लेकर क्या जानकारी दी है।फैंस के लिए अच्छी खबर आ गई है। त्रिधा चौधरी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में Aashram 4 की रिलीज़ टाइमलाइन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।Aashram 4 की शूटिंग कब शुरू होगी? त्रिधा ने बताया कि आश्रम सीजन 4 की शूटिंग साल 2026 की शुरुआत में शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि, ‘हम लोग इस पर काम शुरू करने वाले हैं। 2026 में शूटिंग शुरू होगी और मेकर्स जल्द ही फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं।’कब रिलीज हो सकता आश्रम सीजन 4? जानिए Streaming Platform Detailsशुरुआती तीनों सीजन MX Player पर फ्री स्ट्रीम हुए थे। बाद में Amazon और MX Player की पार्टनरशिप के बाद यह सीरीज़ Amazon MX Player सेक्शन पर भी उपलब्ध हो गई। Aashram Season 4 भी इसी प्लेटफॉर्म पर फ्री स्ट्रीम किया जाने वाला है।Aashram 4 की कहानी: क्या होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट? सीजन 3 जहां खत्म हुआ था, वहीं से कहानी अब दो खतरनाक रास्तों पर आगे बढ़ती दिखेगी। जेल में मौजूद बाबा निराला बाहर बैठे अपने दुश्मनों पर नियंत्रण बनाए रखने की नई रणनीति अपनाएंगे। भोपा स्वामी अब खुद सत्ता का स्वाद चख चुके हैं, ऐसे में भोपा और बाबा के बीच टकराव तय माना जा रहा है। पम्मी की भूमिका इस बार बेहद अहम होगी, क्या वह भोपा के साथ जाएगी या बाबा की सबसे भरोसेमंद बनकर उभरेगी? सूत्रों की मानें तो कहानी में एक नया पावर सेंटर उभरेगा जो बाबा निराला के पूरे साम्राज्य को हिलाने की ताकत रखता है। यही किरदार आश्रम सीजन 4 का सबसे बड़ा गेम-चेंजर हो सकता है।फीचर्ड इमेज साभार:यह भी पढ़ें: अचानक ही OTT पर ट्रेंड करने लगी ये 7 साल पुरानी फिल्म..हड्डियाँ कड़कड़ा देने वाला है क्लाइमैक्स, सस्पेंस भी भरपूर